UPESSC ने जारी किया Special TET 2026 का विज्ञापन, 5 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से यह विज्ञापन विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत जारी किया गया है।
विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए One Time Registration (OTR) की व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को OTR पूरा करने के बाद ही Special TET के लिए आवेदन करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी: 03 सितंबर 2026
- ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन शुरू: 05 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 04 अक्टूबर 2026
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2026
- Special TET परीक्षा: 03 नवंबर 2026
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट: UPESSC की वेबसाइट पर विज्ञापन एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

















