03 September 2026

सरकारी स्कूल भी छापेंगे मैगजीन


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में भी अब स्कूल मैगजीन प्रकाशित की जाएगी। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) विद्यालयों से इसकी शुरुआत की जा रही है। स्कूल मैगजीन में छात्रों की कहानी व लेख और विद्यालय की उपलब्धियां भी प्रकाशित की जाएंगी।


स्वतंत्र लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास किया जाएगा। वह लेखन के माध्यम से अपने विचारों को स्पष्ट व प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकेंगे। उनके भीतर रचनात्मकता, सृजनात्मकता व आलोचनात्मक सोच विकसित होगी। 64 पेज की कलर मैगजीन प्रकाशित होगी।