03 September 2026

UPTET रिजेक्शन- मानकीकरण के विरोध में भेजा ज्ञापन

 रिजेक्शन- मानकीकरण के विरोध में भेजा ज्ञापन

यूपीटीईटी-2026 में ओएमआर रिजेक्शन और मानकीकरण के विरोध में छात्रों ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह के माध्यम से अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार को एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने मांग की कि ओएमआर में वास्तविक गंभीर त्रुटि और मामूली तकनीकी त्रुटि के बीच स्पष्ट एवं न्यायपूर्ण अंतर किया जाए। कहा कि यदि उनकी शिकायतों का निस्तारण किए बिना प्राथमिक या जूनियर की भर्ती आगे बढ़ती है तो कई पात्र अभ्यर्थी अवसर से वंचित हो सकते हैं।