03 September 2026

मोबाइल को माना गुरु, मौत को मान ‘टास्क’ में गई जान; यूट्यूब वीडियो देखने के बाद छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

 

 महेरी, सीतापुर। मोबाइल और इंटरनेट पर लगातार बढ़ती निर्भरता किस तरह बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, इसका एक दुखद मामला सामने आया है। सीतापुर के महेली क्षेत्र में कक्षा 10 के छात्र ऋषभ की मौत के मामले में सामने आया है कि वह ऑनलाइन वीडियो और यूट्यूब सामग्री से काफी प्रभावित था।

परिजनों के मुताबिक, ऋषभ मोबाइल पर इंटरनेट सामग्री देखने में काफी समय बिताता था। ऑनलाइन वीडियो से उसके मन में एक खतरनाक भ्रम पैदा हुआ कि मौत को भी ‘टस्क’ यानी चुनौती की तरह लिया जा सकता है। इसी सोच के चलते उसने कथित तौर पर अपनी जान लेने की कोशिश की और उसकी मौत हो गई।

दो साल पहले भी घर से निकल गया था ऋषभ

पुलिस के मुताबिक, ऋषभ करीब दो साल पहले भी घर से अलग करने और जोखिम उठाने की जिद में घर से निकल गया था। वह तीन दिनों तक साइकिल से सफर करते हुए ‘खोज’ पर निकल पड़ा था। रास्ते में दोस्तों के घर गया और वापस लौट आया, लेकिन उसकी जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बनी रही। बाद में उसे सीतापुर के एक इंटर कॉलेज के पास से बरामद किया गया था।

मोबाइल पर घंटों देखता था ऑनलाइन सामग्री

परिजनों ने बताया कि ऋषभ ज्यादातर समय मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग और यूट्यूब की सामग्री में व्यस्त रहता था। गोम हटाने और मोबाइल की गतिविधियों को सीमित करने की कोशिश के बावजूद उसकी आदत में बदलाव नहीं आया। परिजनों के अनुसार, मौत से पहले भी उसने इंटरनेट पर ऐसी सामग्री देखी थी, जिसने उसके मन को प्रभावित किया।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जेबी पांडेय के अनुसार, ऋषभ के मोबाइल से आपत्तिजनक कंटेंट खोजने के लिंक मिले हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसने इंटरनेट पर क्या सामग्री देखी और उसका उसकी मानसिकता पर किस तरह प्रभाव पड़ा।

यह घटना अभिभावकों के लिए भी गंभीर चेतावनी है कि बच्चों की मोबाइल और इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ उनके व्यवहार में अचानक आने वाले बदलावों को गंभीरता से लिया जाए।