UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 March 2024

एसआई के 4187 पदों पर भर्ती को मांगे आवेदन


 

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्रत्त् पुलिस बलों (सीएपीएफ) में एसआई भर्ती परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। वर्तमान में आयोग को 4187 रिक्त पदों की सूचना मिली है जो भविष्य में घट-बढ़ सकती है। अभ्यर्थी 28 मार्च की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 29 की रात 11 बजे तक फीस जमा होगी।




ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए वेबसाइट 30 मार्च से 31 मार्च की रात 11 बजे तक खुलेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा नौ, दस और 13 मई को प्रस्तावित है। सीआईएसएफ में सर्वाधिक 1597 पद, सीआरपीएफ में 1172, बीएसएफ में 892, आईटीबीपी में 278 और एसएसबी में 62 जबकि दिल्ली पुलिस में एसआई पुरुष के 125 व महिला के 61 पद हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more