हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 March 2024

प्राथमिक विद्यालय में उर्दू में पढ़ने के लिए दबाव बनाने का आरोपी शिक्षक निलंबित


मिर्जापुर। प्राथमिक विद्यालय केवटान बस्ती के प्रभारी प्रधानाध्यापक माबूद अहमद को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार को छानबे के खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया प्रभारी प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए हैं।


आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक माबूद अहमद विद्यालय के बच्चों पर उर्दू में पढ़ने का दबाव बनाते थे। ग्रामीणों के अनुसार, अध्यापक का कहना था कि उनकी तैनाती उर्दू अध्यापक के पद पर हुई है, इसलिए वह उर्दू में ही काम करेंगे। बच्चों की टीसी आदि वह उर्दू में ही जारी करते रहे। इस संबंध में वीडियो वायरल हुआ था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more