UpdateMarts
Follow Channel

06 March 2024

सोशल मीडिया पर गाली-गलौच करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित


वाराणसी। प्रधानाध्यापक को सोशल मीडिया पर गाली-गलौच  करना महंगा पड़ा । इस शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को निलंबित कर दिया।



इसके अलावा एक चपरासी को अभद्र व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ जांच टीम बैठाकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। आराजीलाइन ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय सरवनपुर के प्रधानाध्यापक जीउत राजभर पर आरोप है कि वह दो खंड शिक्षा अधिकारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से गाली-गलौच कर रहा था। साथ ही स्कूल के अध्यापकों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप था। बीएसए ने जीउत को निलंबित कर बीआरसी पिंडरा से संबद्ध कर दिया।