21 August 2026

7.23 लाख अभिभावकों के खाते में भेजी गई राशि


लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ड्रेस, जूते-मोजे व स्कूली बैग इत्यादि खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रुपये की धनराशि खाते में भेजी जा रही है। पहले चरण में 1.10 करोड़ अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई थी। दूसरे चरण में अब 7.23 लाख छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि भेजी गई है।