21 August 2026

29 पदों पर भर्ती का मौका, प्रधानाचार्य से लेकर रसोइया और चौकीदार तक पद शामिल

 

शामली में 29 पदों पर भर्ती का मौका, प्रधानाचार्य से लेकर रसोइया और चौकीदार तक पद शामिल

शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय शामली की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और उच्चीकृत छात्रावासों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। 20 अगस्त 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 29 पदों पर मानदेय के आधार पर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि शासनादेश के तहत जनपद शामली में संचालित 01 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा 03 उच्चीकृत छात्रावासों में रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित मानदेय पर महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 5 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय शामली में जमा किए जा सकते हैं।

इन पदों पर होगा चयन

भर्ती में प्रधानाचार्य का 1 पद है, जिसके लिए निर्धारित मानदेय ₹30,000 प्रतिमाह है। इसके अलावा पीजीटी स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान के एक-एक पद हैं। इन पदों का मानदेय ₹22,000 प्रतिमाह निर्धारित है।

अन्य पदों में 3 हेल्प एरिस टेट, 1 कार्यालय असिस्टेंट/लिपिक, 3 केयर टेकर, 1 मुख्य रसोइया, 5 सहायक रसोइया, 4 चपरासी और 4 चौकीदार के पद शामिल हैं।

इस प्रकार भर्ती में कुल 29 पद हैं, जिनमें 14 पद महिला श्रेणी और 7 पद अन्य निर्धारित श्रेणियों में दर्शाए गए हैं। विज्ञप्ति में पदवार आरक्षण और शैक्षिक योग्यता का विवरण दिया गया है।

आवेदन से पहले योग्यता जरूर देखें

प्रधानाचार्य पद के लिए विज्ञप्ति में निर्धारित शैक्षिक योग्यता के साथ संबंधित अनुभव की शर्तें दी गई हैं। पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षिक योग्यता आवश्यक है। कंप्यूटर शिक्षा के पद के लिए कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा अथवा विज्ञप्ति में निर्धारित मान्यता वाली योग्यता मांगी गई है।

केयर टेकर, रसोइया, चपरासी और चौकीदार पदों के लिए भी अलग-अलग शैक्षिक एवं अन्य पात्रता निर्धारित है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विज्ञप्ति में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों को ध्यान से देखना होगा।

आवेदन पत्र कहां मिलेगा?

विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन पत्र का प्रारूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली/खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा निर्धारित टिकट लगे हुए लिफाफे संलग्न करने होंगे।

एक से अधिक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र पर आवेदित पद का नाम बड़े अक्षरों में अंकित करना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तें विज्ञप्ति में दिए गए शासनादेशों के अनुसार लागू होंगी।

आवेदन की अंतिम तिथि: 5 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक।