सीजेपी के स्कूल ऑडिट के खिलाफ आयोग में शिकायत, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जांच का दिया आश्वासन
, शाहजहांपुर। जनता पार्टी (सीजेपी) के सरकारी स्कूलों में सर्वेक्षण अभियान का विरोध तेज हो गया है। आज इंडिया एनपीएस एलायंस फेडरेशन (एआईएनपीएसईएफ) ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सर्वेक्षण के नाम पर बच्चों की सुरक्षा और निजता से खिलवाड़ किया जा रहा है। आयोग ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।
शिकायत के अनुसार, सरकारी स्कूलों में सर्वेक्षण के नाम पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश, बच्चों की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, सुरक्षा एवं निजता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एआईएनपीएसईएफ ने आरोप लगाया कि बच्चों की फोटो-वीडियोग्राफी निजता का उल्लंघन है और बाहरी लोगों की आवाजाही से स्कूलों का अनुशासन एवं शैक्षिक वातावरण प्रभावित हो सकता है।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण के नाम पर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि स्कूलों में निरीक्षण, निगरानी और जांच के लिए अभिभावक, एसएमसी, स्थानीय प्राधिकारी, प्रशासन तथा अन्य अधिकृत एजेंसियां पहले से निर्धारित हैं, फिर बाहरी लोगों के माध्यम से इस तरह का सर्वेक्षण क्यों कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के नाम पर बच्चों की फोटो-वीडियोग्राफी से उनकी निजता का उल्लंघन होगा। साथ ही बाहरी लोगों की आवाजाही से स्कूलों का प्रशासनिक और शैक्षिक वातावरण प्रभावित होने की आशंका है। जिन स्कूलों में ऐसा सर्वेक्षण किया जा चुका है, वहां बच्चों की मानसिक स्थिति पर इसके प्रभाव की भी जांच कराने की मांग की गई है।
आयोग ने दिया जांच का आश्वासन
शिकायत मिलने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। शिकायतकर्ता संगठन ने मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा, निजता और स्कूलों के सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

