21 August 2026

एसएमसी खाता खोलने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना

 

*एसएमसी खाता खोलने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना*


*शिक्षकों की मांग एवं शिक्षक सुविधा हेतु शाशन की मंशा के अनुरूप भारतीय स्टेट बैंक से वार्ता के उपरांत नवीन SMC खाते खोलने की प्रक्रिया हेतु।*



*वांछित आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री*

1️⃣ प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष के आधार कार्ड की 1-1 छायाप्रति।

2️⃣ सचिव (प्रधानाध्यापक) के 3 पासपोर्ट साइज फोटो —

• 1 फोटो बैंक के फॉर्म पर

• 1 फोटो विभाग द्वारा जारी पत्र पर

• 1 फोटो पासबुक पर

3️⃣ अध्यक्ष (विद्यालय प्रबंध समिति) के 3 पासपोर्ट साइज फोटो —

• 1 फोटो बैंक के फॉर्म पर

• 1 फोटो विभाग द्वारा जारी पत्र पर

• 1 फोटो पासबुक पर

*खाता विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के नाम से खोला जाएगा।*

*SMC की मुहर अपने साथ अवश्य रूप से लाना सुनिश्चित करें।।*