लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी 29 अगस्त से लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशालय में महाआंदोलन शुरू करेंगे। वह नियमित धरना-प्रदर्शन कर दलितों व पिछड़े वर्ग के 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग करेंगे। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि वह मांगे न मानने व उचित जवाब न मिलने की स्थिति में आमरण अनशन शुरू करेंगे।
अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे विजय यादव का कहना है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण व्यवस्था को लागू करने में गड़बड़ी की गई।

