जनपद मुरादाबाद में तीन दिन की छुट्टी रहेगी
शानिवार, रविवार, सोमवार
मुरादाबाद में 22 और 24 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
मुरादाबाद। श्रावण मास के अंतिम शनिवार और सोमवार को कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद के जिलाधिकारी ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 22 अगस्त 2026 (शनिवार) और 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को जिले के सभी संबंधित शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि श्रावण मास के अंतिम शनिवार को कांवड़िए जलाभिषेक के लिए जल लेने जाते हैं। इसके बाद सोमवार को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान मुख्य मार्गों और महानगर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है। साथ ही दुर्घटनाओं तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय रहेंगे बंद
जिलाधिकारी के आदेश के तहत कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों के साथ-साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।
इस आदेश के दायरे में जिले के विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, केंद्रीय एवं परिषद से संबंधित विद्यालयों तथा कॉलेजों को भी शामिल किया गया है।
पहले से निर्धारित परीक्षाएं रहेंगी यथावत
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी शिक्षण संस्थान में किसी बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग द्वारा पहले से परीक्षा निर्धारित है, तो वह परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया की ओर से जारी कार्यालय आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
मुख्य तारीखें:
22 अगस्त 2026, शनिवार — अवकाश
24 अगस्त 2026, सोमवार — अवकाश
पहले से निर्धारित बोर्ड/विश्वविद्यालय/आयोग की परीक्षाएं — यथावत

