21 August 2026

सर्वोदय विद्यालयों के संचालन में बड़े बदलाव की जरूरत



लखनऊ। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की व्यवस्था को लेकर पिछले दिनों हुए छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कहा सर्वोदय विद्यालयों के संचालन में बड़े बदलाव की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट नियमावली, शिक्षकों के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा एक सोसाइटी गठन के लिए जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए। सोसाइटी इन आवासीय विद्यालयों के प्रबंधन और संचालन की जिम्मेदारी उठाएगी।