08 September 2026

परिषदीय विद्यालयों में पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में प्रति विद्यालय बजट आवंटित, देखें कितने में क्या करना है

 

*परिषदीय विद्यालयों में पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में।* (Exclusive) 🚩


विद्यालय स्तर पर पुरस्कार वितरण हेतु वित्तीय व्यवस्था


* पुरस्कार वितरण के आयोजन हेतु लाउड स्पीकर, बैठने हेतु कुर्सियों आदि की *व्यवस्था हेतु रू० 1500/-* तक का व्यय निर्धारित है।


* विद्यालय स्तर पर पुरस्कार समारोह के आयोजन में समस्त *अभिभावकों के जलपान हेतु रू० 1500/-* तक का व्यय निर्धारित है।


* पुरस्कार वितरण समारोह में *पुरस्कार सामग्री क्रय किये जाने हेतु रूपये 2000/-* तक का व्यय निर्धारित है।


* विद्यालय स्तर पर वार्षिकोत्सव के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन हेतु *प्रति विद्यालय रू0 5000/- की दर से धनराशि* की लिमिट SNA SPARSH के माध्यम से ससमय जारी किया जायेगा