हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 December 2021

मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी न देने वालों को आखिरी चेतावनी, 54 परिषदीय शिक्षकों को जारी किया नोटिस


मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी न देने वालों को आखिरी चेतावनी
गोरखपुर। मानव संपदा पोर्टल पर अपनी सर्विस बुक का रिकॉर्ड अपलोड करने में आनाकानी करने वाले 54 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने आखिरी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।



नोटिस के मुताबिक अगर 28 दिसंबर तक शिक्षक अपना शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड नहीं करते हैं तो उन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही बार-बार चेतावनी के बाद पोर्टल पर शैक्षिक अभिलेख अपलोड नहीं करने वाले इन शिक्षकों की सूची एसटीएफ को भेज दी

जाएगी। जिन शिक्षकों को नोटिस दिया गया है उनमें प्रधानाध्यापक, 24 16 सहायक अध्यापक, 11 शिक्षामित्र व तीन अनुदेशक शामिल हैं।

बीएसए रमेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की ओर से गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया जा रहा है। ऐसे 54 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more