समारोह में चार सौ शिक्षकों को किया गया सम्मानित

 
कानपुर: 
बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यहां चार सौ शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।





उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश डॉ. राजनारायण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम में शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना बेहद सुखद है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। • शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवस्वरूप ने कहा कि तकनीक ते क्षेत्र में देश को आगे लाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैसवारा ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय मेधा का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। नासा से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल में भारतीयों की हनक शिक्षा और ज्ञान के दम पर है। कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य बीडी सिंह, रामहेत सिंह, आनंद मोहन द्विवेदी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में यदुनंदन सिंह, देवस्वरूप, जागेश्वर, बीडी सिंह, रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, आनंद मोहन, राजबक्स सिंह, गंगा प्रसाद यादव, एसके दीक्षित केके दीक्षित, रुचि यादव ममता सिंह चौहान, रामेंद्र सिंह सहित 400 शिक्षक सम्मानित किए गए। भारत सिंह परिहार, कमलेश शुक्ल कमल, नरेंद्र आनंद, डॉ. रमेश नरेश सिंह ने काव्य पाठ किया। संचालन रमेश सिंह ने किया


दिव्यांगों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त

उन्नाव। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक पीडीनगर स्थित कार्यालय में हुई प्रदेश अध्यक्ष तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगों का शोषण हुआ तो जोरशोर से विरोध करेंगे। कहा अधिकारियों ने इस पर ध्यान न दिया तो दिव्यांग धरना देने के लिए वाध्य होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महामंत्री श्रीनारायण, नगर अध्यक्ष सुमंत कुमार तिवारी, जिला प्रभारी वैशाली कश्यप, कल्पना शर्मा सहित अन्य दिव्यांग उपस्थित रहे।