हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 December 2021

आज बंद रहेंगे जिले के परिषदीय स्कूल


प्रयागराज । प्रधानमंत्री के जिले में कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को जिले के सभी परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में परिषदीय विद्यालयों को बंद किया गया है। 




वहीं डीआईओएस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड के नगर क्षेत्र के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज की प्राचार्य ने 21 से 24 दिसंबर तक प्रस्तावित परिषदीय शिक्षकों के प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more