14 August 2026

महाकुंभ ड्यूटी में रहे पुलिस वालों को ₹10 हजार मिलेंगे

लखनऊ, । महाकुंभ मेला-2025 में डटकर ड्यूटी करने वाले अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीजीपी मुख्यालय ने प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर पत्र भी जारी किया है।


मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की थी। प्रोत्साहन राशि पुलिस मुख्यालय में नियुक्त तथा विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और इकाइयों से संबद्ध अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके लिए जिलों को पात्र कर्मियों की संख्या के आधार पर 10 हजार रुपये प्रति कर्मी की दर से राशि आवंटित करने का निर्देश दिया गया है।