ग्रेटर नोएडा । विद्यार्थियों की पढ़ाई में तकनीक का इस्तेमाल उनकी सेहत पर भारी न पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने विद्यालयों में स्क्रीन टाइम सीमित करने का निर्णय लिया है। विद्यालयों में प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए अधिकतम 30 मिनट, जबकि कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम 45 से 60 मिनट का स्क्रीन टाइम तय किया गया है। आठवीं तक दो और नौवीं से 12वीं के छात्रों के स्क्रीन पर चार सत्र हो सकेंगे।
