14 August 2026

10 लाख छात्रों को ड्रेस के लिए मिलेंगे 1200 रुपये

लखनऊ, । परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे 10 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते-मोजे खरीदने के लिए जल्द 1200-1200 रुपये दिए जाएंगे। अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि भेजी जाएगी। शिक्षक अभिभावकों को इससे ड्रेस व अन्य सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में वह इसके बारे में पूछताछ भी करेंगे।



परिषदीय स्कूलों में कुल 1.35 करोड़ विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते-मोजे इत्यादि खरीदने को अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है।