14 August 2026

गर्मी और उमस से बेहोश हुए दो छात्र

काकोरी,। काकोरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेठिया सलेमपुर में गुरुवार दोपहर गर्मी और उमस से क्लास में बैठे पढ़ाई कर रहे दो बच्चे कुछ समय के अंतराल में बेहोश हो गए। शिक्षक आनन फानन में पास के निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर अभिभावक भी आ पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया। बच्चों के बेहोश होने से दूसरे बच्चे भी सहम गए। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। बीईओ की अनुमति पर आधा घण्टा पहले छुट्टी कर दी गई।


स्कूल में 212 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबुही सिद्दीकी ने बताया कि गुरुवार को 160 बच्चे उपस्थित थे। 11:30 बजे कक्षा आठ की छात्रा रागिनी अचानक बेहोश हो गई। शिक्षक सुंदर सिंह दूसरे शिक्षक की मदद से छात्रा को इलाज के निजी अस्पताल ले गए। आठवीं का छात्र अरबाज भी बेहोश हो गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more