14 August 2026

स्कूलों में मिलेगा मुफ्त सेनेटरी पैड


लखनऊ। छात्राओं की पढ़ाई उनके स्वास्थ्य के कारण प्रभावित न हो इसके लिए स्कूलों को सुरक्षित व संवेदनशील स्थान बनाया जाएगा। छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड दिया जाएगा। वहीं मासिक धर्म एवं स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) कॉर्नर भी बनाए जाएंगे।



मासिक धर्म स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़े विषयों पर शिक्षकों की समझ और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए हर जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। राज्य स्तर पर हुई कार्यशाला में हर जिले से तीन-तीन शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।