रामसनेहीघाट-बाराबंकी। बनीकोडर विकासखंड के पूरे पनई प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका पर अनियमित उपस्थिति, शिक्षण कार्य में लापरवाही और बच्चों से सफाई कराने के आरोप लगने से मामला गरमा गया है। गांव निवासी अनूप ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव शिक्षा को शिकायत भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि - अध्यापिका निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचतीं और कई बार केवल - हस्ताक्षर करने के बाद चली जाती हैं। बच्चों से झाडू लगवाने और परिसर की - सफाई कराने के आरोप के समर्थन में गत माह के फोटो-वीडियो होने का भी दावा किया गया है। शिकायत वापस लेने का दबाव अनूप के मुताबिक उन्होंने 3 और 4 अगस्त को आईजीआरएस के जरिए शिकायत की थी। आरोप है कि 12 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर से फोन कर शिकायत वापस लेने को कहा गया। शिकायत वापस न लेने पर कथित रूप से फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने मामले में विभागीय मिलीभगत की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
●आईजीआरएस शिकायत वापस लेने का दबाव व धमकी का भी दावा
●बीईओ ने आरोपों को बताया निराधार
बीईओ बोले- जांच को गया था, धमकी का आरोप गलत
वहीं बनीकोडर के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी संजय राय ने शिकायतकर्ता के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि वह बुधवार को स्वयं विद्यालय की जांच करने पहुंचे थे और उसी दौरान शिकायतकर्ता से फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने धमकी देने के आरोप से साफ इनकार किया।
