सोना 2,800 रुपये लुढ़का, चांदी 6,000 रुपये टूटी; बाजार में बड़ी गिरावट
नई दिल्ली। सोने की लगातार सात सत्रों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को ब्रेक लग गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी 6,000 रुपये घटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
कारोबारियों के अनुसार विदेशी बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी पड़ा है। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.43 प्रतिशत गिरकर 4,389.67 डॉलर प्रति औंस रह गया।
लगातार तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान अब आगे के वैश्विक बाजार संकेतों पर है।

