14 August 2026

लड़कियों के लिए अलग सैनिक स्कूल खोले जाएं


नई दिल्ली । देश में 2018 से सैनिक स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई शुरू हो चुकी है लेकिन अब भी उनकी संख्या सीमित है। इसके मद्देनजर रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति ने सरकार से सिफारिश की है कि वह ऐसे सैनिक स्कूलों की स्थापना करे जो सिर्फ लड़कियों के लिए ही हों। सरकार ने कहा कि प्रत्येक सैनिक स्कूल में 10 फीसदी सीट लड़कियों के लिए सुनिश्चित की जा रही हैं तथा मथुरा में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल में देश का पहला सैनिक स्कूल होगा, जो पूर्ण रूप से लड़कियों के लिए होगा।