14 August 2026

विद्यालय स्तर पर शैक्षिक सामग्री की स्कैनिंग अनिवार्य, HM Login से होगी पूरी प्रक्रिया

 

विद्यालय स्तर पर शैक्षिक सामग्री की स्कैनिंग अनिवार्य, HM Login से होगी पूरी प्रक्रिया

लखनऊ। विद्यालयों में प्राप्त शैक्षिक सामग्री की स्कैनिंग एवं Reporting अब HM Login के माध्यम से विद्यालय स्तर पर की जाएगी। इसके लिए प्रधानाध्यापक को अपने विद्यालय के UDISE Code से ऐप में Login करना होगा और प्राप्त सामग्री पर दिए गए QR Code को Scan कर उसकी संख्या दर्ज करनी होगी।

UDISE Code से ऐसे करें Login

प्रधानाध्यापक Login के लिए अपने विद्यालय का UDISE Code दर्ज करें। ध्यान रखें कि UDISE Code के आगे '0' (शून्य) नहीं लगाना है।

Password बनाने का तरीका:
loca लिखने के बाद UDISE Code के पहले चार अंक दर्ज करने होंगे।

उदाहरण:
यदि UDISE Code 09123456789 है, तो—

  • Username: 9123456789
  • Password: loca9123

Password में loca छोटे अक्षरों (lowercase) में ही दर्ज करना होगा।

QR Code Scan कर दर्ज करनी होगी सामग्री की संख्या

Login करने के बाद Scan विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद शैक्षिक सामग्री के आखिरी पृष्ठ पर दिए गए QR Code को Scan करना होगा।

QR Code Scan होने के बाद संबंधित सामग्री की जानकारी ऐप में प्रदर्शित होगी। इसके बाद Number of Title वाले कॉलम में विद्यालय को प्राप्त सामग्री की कुल संख्या दर्ज करनी होगी।

उदाहरण: यदि विद्यालय को चहक-3 की कुल 30 प्रतियां प्राप्त हुई हैं, तो QR Code Scan करने के बाद संख्या वाले कॉलम में 30 दर्ज करना होगा। इसके बाद Submit Form पर क्लिक करके Reporting पूरी करनी होगी।



विद्यालय परिसर में ही होगी स्कैनिंग

निर्देश के अनुसार विद्यालय में प्राप्त सामग्री की Scanning एवं Reporting प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर के अंदर ही की जाएगी। इससे प्राप्त सामग्री का Online Record तैयार किया जा सकेगा और वितरण/प्राप्ति की स्थिति की निगरानी में सुविधा होगी।

प्रधानाध्यापकों को सलाह है कि QR Code Scan करने के बाद सामग्री की वास्तविक संख्या ही दर्ज करें और Submit करने से पहले दर्ज की गई संख्या को एक बार अवश्य Verify कर लें।