हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

जिले के 3100 परिषदीय विद्यालय ब्लूटूथ सिस्टम से होंगे लैस

 

अंग्रेजी भाषा में शिक्षण के लिए परिषदीय विद्यालयों में खरीदे जाएंगे ब्लूटुथ स्पीकर
गोंडा जिले के 3100 परिषदीय स्कूलों को अब दो- दो ब्लूटूथ सिस्टम मिलेंगे जिससे बच्चों की पढ़ाई में इसका प्रयोग करने के साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण में भी प्रयोग होगा, इसके लिए हर स्कूल को दो-दो हजार रूपये का बजट मिलेगा। करीब 62 लाख का बजट स्कूलों को दिए जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए ब्लूटूथ स्पीकर के खरीदे जाने की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। इस स्पीकर के माध्यम से अंग्रेजी भाषा शिक्षण के साथ ही अन्य विषय वस्तु को बच्चे आसानी से सुन और समझ सकेंगे।



जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में दो-दो ब्लूटुथ इनविल्ड स्पीकर विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से खरीदे जाने हैं। स्पीकर की खरीद के लिए स्कूल स्तर पर बाकायदा एक क्रय समिति भी गठित की जाएगी। जिसमें एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ

सहायक अध्यापक के साथ ही दो जागरूक अभिभावकों को शामिल किया जाएगा एक हजार प्रति स्पीकर की दर से शीघ्र ही सभी स्कूलों को दो हजार की धनराशि प्रेषित की जाएगी ब्लूटुथ इनॉवल्ड स्पीकर की मदद से न केवल अंग्रेजी भाषा की शिक्षण सामग्री

चल्कि अन्य विषय वस्तु व दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री को शिक्षक अपने मोबाइल या लैपटॉप को स्पीकर से कनेक्ट कर बच्चों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रोचकता आएगी और शिक्षकों को आसानी से शिक्षण सामग्री मिल सकेगी।

62 का बजट स्कूल को दिया जाएगा


अब शिक्षकों का प्रशिक्षण भी हो सकेगा आसान

स्कूलों में ब्लूटूथ इनविल्ड स्पीकर की व्यवस्था होने से शिक्षकों का प्रशिक्षण भी आसान हो जाएगा। शिक्षकों को समय समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए भी इसका प्रयोग होगा। शिक्षकों को नए बदलावों के बारे में मिलने वाली जानकारी को समझने में आसानी होगी। इसके लिए हर स्कूलों में ब्लूटूथ इनविल्ड स्पीकर को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी।

बच्चों में पढ़ाई के प्रति रोचकता आएगी

एक साल की होगी वारंटी डीएम कराएंगे सत्यापन

स्कूलों में क्रय किए गए ब्लूटुथ इनविल्ड स्पीकर एक साल की वारंटी वाले होंगे। इनके क्रय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सत्यापन भी होगी। जिलाधिकारी दस फीसदी स्कूलों में संसाधन की उपलब्धता और उपयोग का सत्यापन भी कराएंगे। इसके साथ ही ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को क्रय की प्रक्रिया से लेकर उपयोग पर नजर रखनी होगी। इसके खरीद के लिए कमेटी गठन कराने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर और रोचक बनाने के लिए ब्लूटुथ इनविल्ड स्पीकर की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही स्कूलों नए संसाधन से लैस हो जाएंगे। नराम प्रताप सिंह बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more