हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

मियां-बीवी की लग गई ड्यूटी तो पहुंचे कलेक्ट्रेट

चुनाव ड्यूटी पति-पत्नी दोनों की लग गई। घर में छोटा बच्चा उसको किसके सहारे छोड़ें। ऐसे में बड़ी संख्या में बैंक कर्मी शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। एक बार ये बैंक कर्मी जिला निर्वाचन अधिकारी से मिल चुके हैं।

शनिवार को डीएम अभिषेक प्रकाश प्रेक्षकों के साथ बैठक में थे इसलिए बैंक कर्मी उनसे नहीं मिल सके। वहीं, चुनाव के लिए कार्मिक प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व बिपिन मिश्रा रमाबाई रैली स्थल पर प्रशिक्षण में गए हुए थे। ऐसे में दो तीन घंटे इंतजार करने के बाद बैंक कर्मी निराश लौट गए। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नेहा निगम, पीएनबी की शाम्भवी सिंह, पीएनबी की प्रीती श्रीवास्तव, आर्यावर्त बैंक की अनामिका, इंडियन बैंक की ज्योत्सना, प्रिय दर्शनी चक्रवर्ती समेत कई बैंक अधिकारी कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इनमें किसी का बच्चा अभी गोद में है तो किसी का दो या तीन वर्ष का।



सबसे अधिक अर्जियां बैंक कर्मियों की ओर से आईं

चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए सबसे अधिक अर्जियां बैंक कर्मियों की हैं। कई चिट्ठियां अधिकारियों की ओर से आई हैं। असल में ड्यूटी से तीन दिन प्रभावित हो रहे हैं। एक दिन पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। दूसरे दिन मतदान, फिर देर रात तक ईवीएम जमा होंगी। तीसरे दिन थके कर्मचारी विश्राम करेंगे। शाखाओं का कार्य प्रभावित हो सकता है।

यदि पति पत्नी दोनों की ही ड्यूटी लग गई है तो ऐसे बैंक कर्मी ड्यूटी ऑर्डर और आधार कार्ड के साथ सम्पर्क कर सकते हैं। आधार कार्ड दोनों के ही चाहिए होंगे जिससे पता लगे कि एक ही परिवार है। उनके आवेदन पर विचार अवश्य किया जाएगा।

बिपिन मिश्रा, एडीएम एफआर
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more