हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों को मौलिक विधियों से अध्यापन के दिए गए टिप्स

जिगना। 
निपुण भारत के अंतर्गत बीआरसी विजयपुर पर शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों को मौलिक विधियों से अध्यापन के टिप्स दिए गए। तृतीय प्रशिक्षण सत्र मे प्राथमिक विद्यालयों के कुल 80 अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रभारी बीईओ धनंजय सिंह, एसआरजी दिनेश चंद्र शुक्ला निर्देशन में एआरपी की टीम ने प्रशिक्षण दिया। 



प्रशिक्षण में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षा तीन के बच्चों को बुनियादी भाषा शिक्षण कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट धारा प्रवाह पढ़ने, गुणा,भाग,जोड़ और घटाव चार संक्रियाओं का ज्ञान हो सके। इसके अलावा स्कील दक्षता विकसित करने के लिए भी प्रशिक्षण शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कविता, कहानी, आकलन, मूल्यांकन कोडिंग - डिकोडिंग व मौलिक विधियों के माध्यम से सहज तरीके से बच्चों को निखारा जा सके। अखिलेश दुबे, शांति प्रकाश दुबे, महीप शुक्ला, गणेश ओझा, चंद्रभान, सत्येंद्र सिंह ने प्रशिक्षण दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more