हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

PRIMARY KA MASTER: वेतन खाते में न पहुंचने पर शिक्षकों में नाराजगी

फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकांश शिक्षकों के खाते में जनवरी का वेतन नहीं पहुंचा है इससे शिक्षकों में रोष है। शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष ने ग्रामीण बैंक से शिक्षकों के खाते समाप्त कर राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाने की मांग की है।

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को शासन के आदेश पर प्रत्येक माह की एक से तीन तारीख तक खातों में वेतन भेजा जाता है। फरवरी के दस दिन गुजरने के बावजूद जनवरी का वेतन अधिकांश शिक्षकों के खातों में नहीं पहुंचा। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों के खाते में ग्रामीण बैंक में हैं। ग्रामीण बैंकों में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। इस कारण प्रत्येक माह वेतन समय से खाते में नहीं आता है। इससे शिक्षकों का वेतन खाता ग्रामीण बैंक से हटाकर किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवाया जाए।
वित्त एवं लेखाधिकारी छत्रपाल वर्मा ने बताया कि शिक्षकों के खातों में वेतन तो भेज दिया गया है, लेकिन ग्रामीण बैंकों में नेटवर्क की समस्या है, इससे शिक्षकों के खातों में वेतन धनराशि नहीं जा सकी।एक-दो दिन में शिक्षकों के खातों में वेतन पहुँच जायेगा.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more