हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

कल से पूरी क्षमता से खुलेंगे कार्यालय

लखनऊ: कोरोना के मामलों में आई कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूलों के साथ ही जिम व रेस्तरां समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे प्रतिबंध में भी छूट देने का निर्णय किया है। साथ ही सरकारी व निजी कार्यालयों में भी पूर्व की भांति पूरी उपस्थिति के साथ काम होगा। 14 फरवरी से स्कूलों के अलावा जिम, रेस्तरां फूड प्वाइंट, सिनेमा हाल, सरकारी व निजी कार्यालय अपनी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने 14 फरवरी से 100 प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय खुलने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत कार्यालयों में भीड़भाड़ न होने की अपेक्षा की गई है। मुख्य सचिव ने सभी कार्यालयों में सेनेटाइजर, मास्क, शारीरिक दूरी व सुरक्षा उपायों का पूरा ध्यान रखे जाने का निर्देश दिया है। अधीनस्थ कार्यालयों, स्थानीय निकायों व निगमों में भी ऐसी ही व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more