हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

ईवीएम खराब होने पर तत्काल बदलने की व्यवस्था करें: सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मतदान के दिन ई वीएम मशीन खराब हो जाने पर उसे तत्काल बदलने की व्यवस्था की जाए और पोस्टल मत पत्र लिफाफा व मतपत्र पेटिका को सील किये जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाए।


मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में कई मतदेय स्थलों (बूथों) पर ईवीएम मशीन के खराब हो जाने पर उन्हे बदलने में दो-तीन घंटे का समय लग गया था, तब तक मतदान बाधित रह। पोस्टल मत से मतदान के वक्त मतपत्र का लिफाफा व मतपेटिका को सील न किये जाने की गंभीर शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं जिससे निष्पक्ष चुनाव पर प्रश्न चिह्न लग रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more