हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

एमडीएम में पकेगा फोर्टिफाइड चावल, बच्चे बनेंगे सेहतमंद

औरैया। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मिड-डे मील में फोर्टिफाइड चावल परोसा जाएगा इस चावल के सेवन से बच्चे कुपोषण का शिकार होने से बचेंगे।





जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पका पकाया भोजन परोसा जाता है। अब बच्चों के शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराया जाएगा। जिला समन्वयक मिड-डे मील नमन पांडेय ने बताया कि जिलेभर के 1265 परिषदीय स्कूलों को इसका लाभ मिलेगा। फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए इस चावल को विशेष तकनीक से तैयार किया गया है। फोर्टिफाइड चावल एमडीएम में बनवाया जाएगा। 

बच्चों को कुपोषण से बचाने और सेहतमंद बनाने के लिए फोर्टिफाइड चावल मंगाया जाएगा। मध्यान्ह भोजन के लिए जल्द की इस चावल खेप जिले को मिलेगी। इस चावल का सेवन करने वाले बच्चे कुपोषण का शिकार नहीं होंगे।

चंदना राम इकबाल यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more