हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

बेसिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली


 बरेली। परिषदीय और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली बिथरी चैनपुर के बीईओ रमेश चंद्रा के निर्देशन में निकाली गई। शिक्षकों ने मतदाताओं को जागरूक करने के नारे लगाए।



रैली में शिक्षकों के अलावा रसोइया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल रहे। रैली के आयोजन में ऋषिपाल सिंह, जयदेव, ऋषि कुमार, आरिश हुसैन, सुमित देवल, मिथलेश कुमार, प्रभात कुमार, मनोज कुमार, अंकिता मालिक, दिव्या अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा क्यारा के 101 परिषदीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों समेत अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों, रसोइया और ग्रामीणों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई है। विभिन्न स्कूलों में आकर्षक रंगोली बनाकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more