हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

मौसम अपडेट: हफ्तेभर साफ रहेगा मौसम, फिर बदलेगा

 लखनऊ : राजधानी में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने 19 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। जो फिर से शीतलहर की चपेट में ले सकता है। शनिवार को मौसम साफ होने के साथ ही दिन भर धूप खिली रही। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते तापमान में बदलाव कायम है।


मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि करीब एक सप्ताह तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में रविवार की शाम एक नए विक्षोभ का असर पड़ने से हल्के बादल छाए रहेंगे। जो ठंड का एहसास दिला सकते हैं। राजधानी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस वहीं, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 26.8 डिग्री, आगरा में 25.4 डिग्री और कानपुर में 25.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more