हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन में लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी



इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में अब कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में मनमानी नहीं चलेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटियां ऑनलाइन लगाई जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन भरने के लिए कहा गया है। इसके लिए वेबसाइट 20 फरवरी तक खुली है।




 तय तिथि तक शिक्षकों का सभी विवरण अपडेट करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। प्रधानाचार्य शिक्षकों पूरा ब्योरा 20 फरवरी तक ऑनलाइन अपडेट कर दें। कक्ष निरीक्षकों और मूल्यांकन कार्य करने वाले परीक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान सीधे शिक्षकों के खाते में जाएगा। पहले बिल बनाकर डीआईओएस दफ्तर में भेजे जाते थे। फिर चेक से भुगतान होता था

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more