हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग कल,इस बार किसकी होगी सत्ता?


 UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग कल,इस बार किसकी होगी सत्ता? 

देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश (UP) उत्तर प्रदेश में कल दूसरे चरण में 55 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसी के साथ उत्तराखंड (Uttarakhand) और गोवा (Goa) में भी वोटिंग होगी. ये दोनों राज्य राजनीतिक अस्थिरता के लिए जाने जाते हैं, जहां बीजेपी (BJP) बीजेपी सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस (Congress) और बीजेपी साल 2000 में राज्य की स्थापना के बाद से उत्तराखंड में बारी-बारी से सत्ता में आती रही हैं.



उत्तर प्रदेश की स्थितियां


यूपी में बीजेपी नेता जहां विकास के लिए मतदाताओं से फिर से "डबल इंजन की सरकार" लाने का आह्वान करते रहे हैं, वहीं कांग्रेस और आप जैसे विपक्षी दल महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते रहे हैं.


उत्तर प्रदेश UP में दूसरे चरण की 55 विधानसभा सीट के लिए प्रमुख दलों- बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद के वरिष्ठ नेताओं ने अंतिम समय तक मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों से 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इन 55 सीटों में से बीजेपी ने 38 जबकि सपा ने 15 और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. सपा और कांग्रेस ने पिछला चुनाव गंठबंधन कर लड़ा था.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more