हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

वोट डालने गए अध्यापक के घर चोरी



सहारनपुर। मेरठ में मतदान करने गए नवीनगर निवासी अध्यापक के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर जेवरात पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की। कोतवाली सदर बाजार के मोहल्ला नवीनगर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी अध्यापक हैं।


वह मूलरूप से मेरठ के रहने वाले हैं। उनका वोट मेरठ में ही बना है। बृहस्पतिवार की सुबह वह परिवार संग मतदान करने मेरठ गए थे। शुक्रवार की सुबह जब घर लौटे तो मकान के ताले टूटे पड़े मिले। चोरों ने पूरे घर को खंगाल रखा था। चोर सोने की तीन अंगूठी, गले का सैट, कीमती कपड़े व 75 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की। सीओ नीरज सिंह नेबताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more