हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

कैसरगंज (बहराइच) । ब्लॉक संसाधन केंद्र कुंडासर पर शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य उदयराज मौजूद रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।





डायट प्राचार्य ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण भारत व नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में यह प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों को प्रदान किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त नवीन ज्ञान को विद्यालयों में पूरे मनोयोग के साथ प्रयोग में लाएं जिससे बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार किया जा सके। इस मौके पर डायट प्रवक्ता गुलशन, एआरपी अरविंद शर्मा, महेंद्र कुमार चौधरी, अरविंद शुक्ला, कृपाशंकर दूबे, सुनील कुमार सोनी आदि मौजूद रहे। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more