हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

स्विमिंग पूल और वाटर पार्क को लेकर योगी सरकार का नया आदेश

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में प्रभावी रूप से कमी आने के बाद भी शासन ने स्वीमिंग पूल व वाटर पार्क पहले की तरह बंद ही रखने का फैसला किया है। हालांकि जिम खुले रहेंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की तरफ से शुक्रवार को देर रात इस संबंध में नया आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार रेस्टोरेंट, होटल के रेस्टोरेंट, फूड प्वाइंट्स एवं सिनेमा हाल अपनी क्षमता के साथ संचालित होंगे। हालांकि इनमें भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।


सभी सरकारी व निजी कार्यालय भी पूरी उपस्थिति के साथ काम करेंगे, लेकिन कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएंगे। आदेश में नर्सरी/कक्षा एक से लेकर सभी शैक्षिक संस्थान सोमवार से खोलने को कहा गया है। हालांकि शैक्षिक संस्थानों में भी मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करने को कहा गया है। कक्षा नौ से उच्चतर शिक्षा के सभी संस्थान सात फरवरी से ही खुल गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more