हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

primary ka master बेसिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक समेत चार कर्मियों का वेतन रोका


चुनाव के मद्देनजर स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश
करनैलगंज (गोडा)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें कई शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। विद्यालय से नदारद व विद्यालय भवन निर्माण कार्य में लापरवाही पर वेतन बाधित किया गया।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह ने शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय अहिरन पुरवा का निरीक्षण किया जहां समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का कार्य बाधित मिला। उन्होंने निर्माण प्रभारी चंद्रिका सिंह को कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय सुदईपुरवा के निरीक्षण में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कार्य बीते 24 सितंबर से बंद मिला कक्ष की खिड़किया अधोमानक पाई गई। उन्होंने निर्माण प्रभारी साहब शरण का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह में मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण कराकर उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर पहुंचे बीएसए को सहायक अध्यापक व

शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन रोकते हुए तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय बरवालिया कुर्मों का निरीक्षण किया जहां शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी निर्माण प्रभारियों को अतिरिक्त कक्षा कक्षा का निर्माण 31 मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

बीएसए ने बताया कि समय से कार्य पूर्ण न कराने वाले भवन प्रभारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित शिक्षक व शिक्षामित्रों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। सही जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि चुनाव के दौरान जो विद्यालय मतदान स्थल के रूप में चयनित है वहां की सारी व्यवस्थाएं प्रधानाध्यापक पूरी करा लें (संवाद)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more