हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

शिक्षकों को विद्यालय वापस करने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ दिग्विजय नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षक समस्याओं के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गयी कि माध्यमिक विद्यालय के जिन शिक्षकों की ड्यूटी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सिन में लगी है। उन्हें पुन: विद्यालय वापस किया जाय।

मांग पत्र के दूसरे बिन्दु में चुनाव प्रशिक्षण के दूसरे चरण में निर्वाचन ड्यूटी में लगे समस्त शिक्षकों के मतदान की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराने की मांग की गई। तीसरी मांग निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्वाचन ड्यूटी में लगे पति-पत्नी में किसी एक को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्ति प्रदान करने की मांग की गई। मांग पत्र के अंतिम बिंदु में प्रशिक्षण के दूसरे चरण में बिना वैक्सिन किसी भी शिक्षक का निर्वाचन प्रशिक्षण न कराया जाय। ज्ञापन के दौरान जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, दुर्गेश मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, डॉ अरुनेश कुमार सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more