हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

अभिलेखों के साथ बीईओ को जाना होगा एडी दफ्तर


 बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी और लेखाकार का वेतन रोका
रायबरेली। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिवगढ़ में मिली खामियों के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कार्रवाई कर दी। शिवगढ़ के बीईओ और लेखाकार का वेतन रोकने का आदेश जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। बीईओ को निर्देश दिए कि अभिलेखों के साथ तीन दिन में एडी (बेसिक) के कार्यालय में उपस्थित हो।



मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) पीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को • शिवगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित मिले

जिन्हें बैठक के लिए बुलाया गया था। कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी और लेखाकार अनुपस्थित थे। उपस्थित कार्मिकों से बाल्य देखभाल अवकाश अभिलेख, चिकित्सकीय अवकाश अभिलेख, पत्र व्यवहार पंजिका, आवागमन पंजिका, आवेदन पंजिका, डिस्मैच रजिस्टर, पुरानी पंजिकाएं समेत अन्य अभिलेख व पत्रावलियां मांगी, लेकिन कोई भी अभिलेख या पंजिका नहीं दिखाई जा सकी थी। कार्मिकों ने जवाब दिया था कि समस्त अभिलेख बीईओ अपने साथ ले गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more