हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 February 2022

डीआईओएस पर हुए हमले की निंदा करते हुए समर्थन में उतरे शिक्षक विधायक, कार्रवाई की मांग

रायबरेली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चल रहे आंदोलन का समर्थन करने के लिए शुक्रवार की शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी और माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षका महासभा के पदाधिकारी पहुंचे।  शिक्षक विधायक ने डीआईओएस पर हुए हमले की निंदा की और कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया वित्तविहीन शिक्षकों ने कर्मचारियों के समर्थन में सभा की और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सभी ने आरोपियों को गिरफ्तारियों की मांग की  जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 31 जनवरी को मारपीट हुई थी। इसमें डीआईओएस भी जख्मी हुए थे। मामले में एक कार्यवाहक प्रधानाचार्य समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। टना के से ही आक्रोशित कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं।

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य और उनके साथियों को गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश व्यक्त कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया। सभी ने ज्ञापन सौंपकर डीएम और एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की भाग की जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी ने कहा संगठन कर्मचारियों के साथ है। प्रदर्शन में महासचिव श्रीकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, दिलीप द्विवेदी, योगिता सिंह, अजय त्रिपाठी व विनय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

शिक्षक समाज की गरिमा गिरी है : उमेश

शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मांगों का समर्थन करने पहचे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि डीआईओएस पर हुआ हमला निंदनीय है। इस घटना से शिक्षक समाज की गरिमा गिरी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मान सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा।

सोमवार को तय होगी नई रणनीति

यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार अल रहा है। अब तक आरोपियों को गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को भी मंडलीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कहा, अगर आरोपी गिरफ्तार न हुए तो सोमवार को नई रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर गिरजाशंकर, हरीशानंद, रामशरण, जितेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र सिंह सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more