प्रदेश के 2,243 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों और 883 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जल्द नए भवन मिलेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2026-27 में इन विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।
निर्देश के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण पर प्रति विद्यालय 15.36 लाख रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण पर 29.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्वीकृत बजट की 50 प्रतिशत राशि जिलों को जारी भी कर दी गई है। इससे जर्जर अथवा पुनर्निर्माण की आवश्यकता वाले विद्यालयों में जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

