जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 25 अगस्त को बंद, बारिश-जलभराव के चलते लिया गया फैसला
जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित (बंद) रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह आदेश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE और उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 अगस्त को विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को निर्देशों का पालन कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
