25 August 2026

पुरानी नियमावली से भर्ती को किया प्रदर्शन

पुरानी नियमावली से भर्ती को किया प्रदर्शन



प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से करने की मांग को लेकर युवा मंच से जुड़े बेरोजगारों ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी की और पुरानी नियमावली से भर्ती के संबंध में तत्काल शासन को पत्र भेजने की मांग की। अपर शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को पत्र भेज दिया जाएगा। इससे पहले अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात की। निदेशक ने कहा कि अपर शिक्षा निदेशक से इस मामले में जवाब मांगा गया है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, बृजेश सिंह, अमित पांड्या, एलके चौधरी, दीपा सिंह आदि शामिल रहीं।