यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:ब्रजेश
लखनऊ। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में निगरानी व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा महानिदेशक स्वास्थ्य को इसकी लगातार समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा है।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों की स्थिति की नियमित निगरानी और तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाए। प्रदेशवासियों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार पूरी तरह तैयार है।

