मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं अपडेट करने के निर्देश
लखनऊ। शासन ने सभी नियमित कर्मचारियों से संबंधित सेवा मामलों में पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका भी मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों की नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, अवकाश प्रबंधन, वेतन आहरण और सेवा प्रबंधन समेत अन्य कार्य मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

